Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के चौखुंटी पुलिया पर सुबह 10 बजे युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक के सिर और मुंह पर गंभीर चोटे आई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर समाजसेवी मौके पर पहुंचे और घायल हो अस्पताल ले जाया गया।

आज सुबह युवक पटरियां पार कर रहा था। जिसके चलते ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक खुन से लथपथ हो गया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पायी है।