ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241012 220624 कोटगेट क्रासिंग रूपी रावण का पुतला फूंका ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के व्यापारियों कर्मचारी मजदूर व आमजन ने रेलवे फाटक की समस्या को लेकर कोटगेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आज दशहरे के दिन रावण रूपी रेलवे फाटक का पुतला जलाया गया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए योगेंद्र कुमार शर्मा योगी ने कहा कि 70 वर्ष में बीकानेर का प्रतिनिधित्व विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों में विधायकों ने किया राज्य सरकार में मंत्री रहे हुए केंद्र सरकार में मंत्री हैं किंतु बीकानेर के नासूर रेलवे फाटक का समाधान नहीं हो सका।

योगी ने कहा कि अंडरपास सांखला फाटक पर किसी भी तरह से सफल नहीं हो सकता हॉस्पिटल रोड का अंडरपास इसका ज्वलंत उदाहरण है  एकमात्र एलिवेटेड ट्रैक का ही है प्रदर्शनकारियों ने रेलवे फाटक हटाओ बीकानेर बचाओ, बीकानेर का रावण कौन रेलवे फाटक रेलवे फाटक, रेलवे फाटक की समस्या का समाधान करो आदि नारे लगाएं।

प्रदर्शन में प्रेम खंडेलवाल, मयूर सहल, विलियम शर्मा, तपन, जेपी वर्मा गुल्लू रामदेव राठौर, नरपत सेठिया सुरेश गहलोत विजय शंकर गहलोत राजकुमार भाटिया, बजरंग बंजारा भवानी शंकर गहलोत किशोर कसेरा, प्रेम सांखला दिनेश भाटी, अमित गहलोत आदि शामिल रहे।


Share This News