ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241011 121256 देर रात बारह गुवाड़ की छंगाणी गली में जूतम-पैजार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। परकोटे के नयाशहर थाना इलाके के बारह गुवाड़ की छंगाणी गली में उस वक्त हंगामा मच गया, जब कुछ लोगों ने एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे बीच बाजार धर दबोचा।  लोगों ने गुस्से में आकर युवक की जमकर धुनाई कर दी, मानो कानून उनके हाथ में हो! प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक शहर की तंग गलियों में पिक अप लेकर घुस गया। तंग गलियों में उसने घरों के आगे बनी चौकियों को नुकसान पहुंचाया। उसकी पिक अप में एक बाइक भी रखी हुई थी। बाइक के बारे में युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया ।जिस पर लोगों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। फिर क्या था, लात-घूंसे चलने लगे और युवक की हालत बुरी हो गई।

किसी ने ये नहीं सोचा कि आखिर चोरी हुई भी थी या नहीं! वक्त रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को भीड़ के चंगुल से बचाया। पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में लिया और उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।


Share This News