ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241010 WA0233 बीकानेर में इन प्रतिष्ठानों से लिये सैंपल, शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत दिवाली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को भी कार्यवाहियां हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रोशनी घर चौराहे पर लक्ष्मीपति मावा भंडार, गणपति मावा भंडार, रिद्धि सिद्धि मावा भंडार से मावा के 4 सैंपल, जयपुर रोड संदीपा स्वीट्स, श्री बजरंग मिष्ठान भंडार एंड मिठाई के 4 सैंपल लिए गए। संदीपा स्वीट्स से दूषित मिठाई व नमकीन, क्रीम 30 किलो जनहित मे नष्ट करवाई गई।

कुल 8 नमूने लिए गए। संस्थानों को साफ सफाई रखने, फूड लाइसेंस डिसप्ले करने, फूड हैंडलर्स का मेडिकल करवाने, पेस्ट कंट्रोल करवाने के निर्देश प्रदान किए गए। लिगए नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार वर्मा तथा राकेश कुमार गोदारा द्वारा की गई।


Share This News