ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241010 183822 1 scaled मां करणी के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकली Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

IMG 20241010 193124 1 मां करणी के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकली Rajasthan News Portal धर्म
IMG 20241010 192508 मां करणी के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकली Rajasthan News Portal धर्म
IMG 20241010 183715 मां करणी के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकली Rajasthan News Portal धर्म

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मां करणी के जन्मोत्सव पर गुरुवार को नवरात्र की सप्तमी पर शोभायात्रा निकाली गई। देशनोक में माँ के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। बीकानेर से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। बीकानेर के वेटरनरी स्थित विजय भवन माताजी मंदिर से निकली  शोभायात्रा दीनदयाल सर्किल, गर्वमेन्ट प्रेस रोड, जूनागढ़ पहुंची। यहां मां तेमड़ा राय की आरती कर पालकी सूरसागर रोड से कीर्ति स्तंभ होते हुए गाजे-बाजे व जयकारों के साथ पुन:मन्दिर पहुंची।

यात्रा मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा, गुलाबजल व गुलाल से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु करणी माता के भजन गाते चल रहे थे। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर प्रन्यास से जुड़े मोहन महाराज व नीरज पांडे ने बताया कि पहली बार निकाली गई इस शोभायात्रा में झांकी के ऊपर चील रूप मां करणी का स्वरूप ‘सांवली के दर्शन से करणी भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। शोभायात्रा में सांवली के दर्शन अति शुभ माने जाते है। उन्हो ंने बताया कि 11 व 12 अक्टुबर को कन्या पूजन के साथ नवरात्र आयोजन की पूर्णाहुति होगी।


Share This News