ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241009 WA0190 शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान: मिर्च, घी व दूध के नमूने लिए Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत दीपावली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पलाना, उदयरामसर तथा पवनपुरी में विभिन्न संस्थानों पर निरीक्षण एवं नामूनीकरण की कारवाई की गई।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पलाना में मैसर्स संगीता इंडस्ट्रीज, मैसर्स खेतेश्वर मिष्ठान भंडार, जोधपुर मिष्ठान भंडार, राठौड़ टी स्टॉल, उदयरामसर में वीर तेजाजी मावा भंडार, पवनपुरी में राम प्रोविजन एंड जनरल स्टोर, श्याम प्रोविजन स्टोर, गोदारा दूध भंडार, जसवंत दूध भंडार आदि से मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, घी, दही, दूध, मावा मिठाई के कुल 20 नमूने लिए गए।

संस्थानों को साफ सफाई रखने, फूड लाइसेंस डिसप्ले करने, फूड हैंडलर्स का मेडिकल करवाने, पेस्ट कंट्रोल करवाने के निर्देश प्रदान किए गए। लिए गए नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार वर्मा तथा राकेश कुमार गोदारा द्वारा की गई।


Share This News