Thar पोस्ट न्यूज। दिल्ली मौसम विभाग ने आज हरियाणा व राजस्थान में मौसम शुष्क साफ रहने का अनुमान जताया था जो कि फेल रहा जबकि जयपुर  मौसम विभाग ने आज राजस्थान के तीन जिलों में बारिश होने की भविष्यवाणी की थी जो सटीक रही।  विभाग ने कहा था कि आज हनुमानगढ़, बीकानेर और गंगानगर में बारिश हो सकती है पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इन जिलों में बारिश और गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार है। बीकानेर में करीब 3.30 बजे अचानक बादलों की गरज के साथ बारिश शुरू हुई।  विभाग का कहना है कि इससे सुबह और शाम को ठंड का एहसास बढ़ेगा।

मंगलवार को मौसम विभाग ने राजस्थान में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी. विभाग के अनुसार, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण बारिश के आसार बने है।