ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 7 बीकानेर की दो सड़कों के लिए 30.90 करोड़ स्वीकृत, पूनरासर में यहां बनेगी सड़क Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश में 1725 करोड़ रूपये की लागत की 1508 किमी. सड़कें-पुल निर्माण मंजूरी,
उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने जारी की स्वीकृतियां । उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने प्रदेश में 1725.73 करोड़ रूपये की लागत की 1508.48 किमी. नई सड़कों के निर्माण, चौड़ाईकरण एवं पुल निर्माण व अन्य कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बजट घोषणा 2024-25 के क्रम में यह स्वीकृति जारी की गई हैं।सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जल्द ही इन कार्यों के टैण्डर जारी कर यह निर्माण कार्य करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को सड़क नेटवर्क के मामले में देश में नम्बर वन बनाना है। मजबूत सड़क नेटवर्क से प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में प्रगति होगी।


बीकानेर में बनेंगी यह सड़कें
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बीकानेर में 51 किलोमीटर सड़क कार्य के लिए 30.90 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत श्रीडूंगरगढ़ में मिसिंग लिंक कालू रोड से पूनरासर वाया समंदसर तक 22 किलोमीटर लम्बी सड़क के लिए 7.70 करोड़ तथा खाजूवाला में 682 आरडी पूगल से आडूरी होते हुए मकेरी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के 29 किलोमीटर लम्बे कार्य के लिए 23.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।


Share This News