ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240120 122157 दीपावली पर इतने दिन का बोनस! 11.72 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दीपावली पर रेल मंत्रालय ने कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस का ऐलान कर दिया है। रेल मंत्रालय ने इस साल अपने कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने की घोषणा की है। रेल मंत्रालय के इस फैसले से रेलवे के 11,72,240 कर्मचारियों को फायदा होगा। केंद्रीय रेल मंत्री ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस का ऐलान करते हुए बताया कि प्रोडक्टिविटी के आधार पर कर्मचारियों को कुल 76 दिनों का बोनस दिया जाना था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की एक अहम मीटिंग में रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस की मंजूरी मिल गई।

2029 करोड़ रुपये का बोनस

इस बारे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे के कुल 11,72,240 कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस के तौर पर कुल 2029 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। कर्मचारियों को दिया जाने वाला ये प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) होगा। अश्विनी वैष्णव ने रेल कर्मचारियों से जुड़े आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 1,19,952 लोगों ने रेलवे जॉइन किया। इसके अलावा, अभी 58,642 कर्मचारियों की भर्ती का प्रोसेस चल रहा है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 31 मार्च, 2024 तक रेलवे के कुल कर्मचारियों की संख्या 13,14,992 थी।


Share This News