ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 1 जूनागढ़ के पास युवती का पर्स झपट ले गए बाइक सवार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर के जूनागढ़ किले के नजदीक बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोशों ने एक युवती से पर्स छीना और फरार हो गए।  रानी बाजार निवासी प्रीति पारीक जयपुर रोड पर सोफिया स्कूल के पास कोचिंग सेंटर गई थी। वहां से टैक्सी में सादुलसिंह सर्किल के पास उतरी और जूनागढ़ स्थित गणेश मंदिर में दर्शन के लिए पैदल रवाना हो गई। इस दौरान जूनागढ़ के पास दिन में करीब 11:20 बजे बाइक पर सवार दो नकाबपोश पीछे से अचानक आए और उसके कंधे से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में उसका मोबाइल, कुछ किताबें और रुपए थे। उसने शोर मचाया और कुछ लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन दोनों नकाबपोश बाइक लेकर फरार हो गए।

युवती की ओर से ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना स्थल पर सुबह से लेकर शाम तक काफी भीड़ होती है। यहां तक कि दो से तीन स्थानों पर पुलिस  मौजूद रहती है। कलेक्ट्रेट का मुख्य द्वार होने के कारण अधिकारियों का पूरे दिन आना जाना रहता है। इस सबके बावजूद इस तरह की घटना घटित होना पुलिस को चुनौती है।


Share This News