Thar पोस्ट न्यूज। बेवजह काटी जा रही बिजली से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित, जल्द करे सुधार । बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने आज ग्राम रिडमलसर के प्रतिनिधि मंडल के साथ बीकानेर बिजली कंपनी (बीकेसीएल) पहुंचे और शीर्ष अधिकारियों से वार्ता की।


ग्राम रिडमलसर में रोजाना अघोषित रूप से घंटो बिजली गायब रहती है और शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही ना होने की स्थिति में आज ग्राम के लोग शहर अध्यक्ष के पास समस्या लेकर पहुंचे तब उन्ही लोगो के साथ मिलकर बिजली कंपनी के अधिकारियों से वार्ता करने पहुंचे और कहा कि ये समस्या रोज बढ़ती जा रही है और आम जन इस से खासे परेशान हो रहे है इसमें तुरंत सुधार करके बिजली व्यवस्था सुचारू की जाएं दुबारा ग्राम के लोग शिकायत लेकर ना आए वरना कंपनी के खिलाफ आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ेगा अधिकारियों ने जिला अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि जल्द ही इनकी समस्या का निदान हो जाएगा ।
डागा व सिंघी का अभिनंदन
बीकानेर/ साझी विरासत के तत्वावधान में बीकानेर निवासी, कोलकाता एवं नागपुर प्रवासी राजस्थानी भाषा के प्रबल समर्थक गोपाल दास डागा एवं कांतिलाल सिंघी का ब्रह्म बगीचा में अभिनंदन किया गया।
साझी विरासत के तत्वावधान में एडवोकेट हीरालाल हर्ष के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी-राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के व्यवस्थापक बृजगोपाल जोशी ने ब्रह्म बगीचा के इतिहास एवं विकास से सम्बंधित विस्तार से जानकारी देते हुए स्वागत उद्बोधन दिया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेन्द्र जोशी ने कहा कि आने वाला समय राजस्थान का है, जोशी ने प्रवासी उद्योगपतियों से आवाह्न किया कि वह बीकानेर में अपनी विरासत को संरक्षित करते हुए नए उद्योग स्थापित करावें, उन्होंने कहा कि अपनी माटी से जुड़कर एवं जन्मभूमि के प्रति ऋण उतारने का उचित समय है। जोशी ने कहा कि यहां सौर्य ऊर्जा एवं मिनरल्स प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है । जोशी ने कहा की डागा एवं सिंघी परिवार का सामाजिक सरोकार के कार्यों में सदैव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं, इसलिए इनके सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने गोपाल दास डागा एवं कांतिलाल सिंघी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अपने सम्मान के प्रतिउत्तर में गोपाल दास डागा एवं कांतिलाल सिंघी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके परिवार की प्रारंभ से ही पर्यावरण एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रही है। उनके परिवार द्वारा योगदान के संस्मरण सुनाये ।
कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच अनिल जोशी एवं मुरली मनोहर पुरोहित ने भी विचार रखें।
पर्वतारोही बिस्सा परिवार को प्रदान किया गया ब्रिगेडियर ज्ञान सिंह नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2024
नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन नई दिल्ली की साधारण सभा बैठक में बीकानेर के पर्वतारोही बिस्सा परिवार को ब्रिगेडियर ज्ञान सिंह नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया ।
संस्थान के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि एवरेस्ट बेस कैंप पर तीन पीढियां के एक साथ पहुंचने वाले बिस्सा परिवार को यह सम्मान यूथ हॉस्टल एसोसिएशन परिसर में आयोजित वार्षिक साधारण सभा में से.नि. ले. जनरल रमन धवन AVSM, VSM व से.नि. विंग कमांडर के के वर्मा ने प्रदान किया गया । उल्लेखनीय है कि पर्वतारोही मगन बिस्सा परिवार की तीन पीढ़ी के सदस्य जिनमें पत्नी डॉ. सुषमा बिस्सा, पुत्र रोहिताश्व बिस्सा व ओजस्वी बिस्सा, पुत्रवधू अनामिका व्यास बिस्सा और 19 माह की पौत्री आरोही बिस्सा पद यात्रा पूरी कर 23 मई एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर इतिहास बनाया था ।