ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 98 मानसून की विदाई इस दिन से होगी शुरू Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में सामान्यतः 17 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होती है लेकिन इस बार इसमें काफी देरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के एक हिस्से से अगले एक-दो दिन में मानसून की विदाई शुरू हो सकती है लेकिन पूरी तरह विदाई में अभी सप्ताह से लेकर दस दिन से भी ज्यादा दिन का वक्त लग सकता है। मानसून की टर्फ लाइन बीकानेर से गुजर रही है। अभी एक और नया सिस्टम बन रहा है जिसके असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर बारिश शुरू हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 27 सितंबर से लेकर 29-30 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। विभाग का पूर्वानुमान है कि सितंबर के आखिरी और अक्टूबर के शुरुआती दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। अभी कुछ दिन आकाश साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी वहीं रात के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। इस बार बारिश ने  107 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 1918 में 800 एमएम से भी ज्यादा बारिश प्रदेश में रिकॉर्ड की गई ।


Share This News