Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के मौसम विभाग ने 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, इनमें अजमेर, अलवर, दौसा, भरतपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू और करौली जिले शामिल हैं। बारिश का यह दौर अगले 48 घंटों में धीमा पड़ सकता है।  पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है और शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

राजधानी जयपुर में सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुई। मौसम में आद्रता करीब 90 प्रतिशत बताई गई है।