Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के एन्ग्रामर्स इंस्टि ट्यूट ने युवाओंके लिए 12 दिनों का निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स “दा टेक रेवोलुशन” आज लांच किया। बीकानेर के एन्ग्रामर्स इंस्टिट्यूट ने छात्रों एवं युवाओंके लिए 12 दिनों का कंप्यूटर कोर्स लांच किया है। जिसे “दा टेक रेवोलुशन बाय एन्ग्रामर्स” नाम दिया गया है। आज हुई पत्रकार वार्ता में पुखराज प्रजापत व हिमांशु व्यास ने बताया कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य बीकानेर के युवाओं में टेक्नोलॉजी के प्रति जाग्रति लाना है। आज सारा विश्व टेक्नोलॉजी के आधार पर ही कार्य कर रहा है। मनोरंजन से लेकर व्यापार एवं परिवार से लेकर समाज को जोड़ने तक काकाम टेक्नोलॉजी के द्वारा संभव हो रहा है। टेक्नोलॉजी तेजी से विस्तार ले रही है और इसी कड़ी में

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पर भी काम होने लगा है। लेकिन दुर्भाग्यवश बीकानेर के युवाओं में टेक्नोलॉजी के प्रति जाग्रति का अभाव देखने को मिलता है। जिसके कारण वो इसमें करियर बनाने का सही से निर्णय नहींकर पाते, जबकि टेक्नोलॉजी का विस्तार जिस तरह से हो रहा है उस हिसाब से इसमें जॉब एवं बिज़नस की असीम संभावनाएं हैं। “दा टेक रेवोलुशन बाय एन्ग्रामर्स” के अंतर्गत छात्रों को 12 दिनों में टेक्नोलॉजी की दुनिया के अलग अलग विषयों के बारे मेंअवगत करवाया जाएगा एवं इसका सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा ये कोर्स निशुल्क होगा। 12 दिनों के इस कोर्स में अपनेअपने क्षेत्र में महारथी विशेषज्ञ इस कोर्स के दौरान छात्रों को टेक्नोलॉजी के रहस्यों से अवगत करवाएंगे। “दा टेक रेवोलुशन बाय एन्ग्रामर्स” दिसंबर 2024 तक कई सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसकी
छात्रों को मीडिया पर समय समय पर जानकारी दी जायेगी। इसका पहला बैच 23
सितम्बर 2024 से शुरू होगा, एन्ग्रामर्स इंस्टिट्यूट की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर इसमें पंजीकरण।किया जा सकता है सॉफ्टवेर इंजीनियरिंग एवंमेंटर पुखराज प्रजापत कंप्यूटर मशीन, प्रोग्रामिंग, वेब टेक्नोलॉजी,
डेवलपमेंट, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस आदि विषयों को पढ़ाएंगे। प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेर डेवलपमेंट में आगे बढ़ने एवं करियर बनानेसेसम्बंधित जानकारी जावा डेवलपर मधुर व्यास देंगे। यूजर एक्सेरिएंस (
युएक्स ) इंजीनियरिंग के बारे में प्रोडक्ट इंजिनियर जीतेन्द्र व्यास पढ़ाएंगे। डिजाईन एवं यूजर इंटरफ़ेस के बारे में हिमांशु व्यास पढ़ाएंगे। जॉब पाने के लिए इंटर व्यूस्किल्स, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर डेवलपमेंट एवं सॉफ्ट स्किल्स की टेक्नोलॉजी करियर में भूमिका के लिए शहर के प्रसिद्द टेक्नोलॉजी इंटरप्रेन्योर मधुर खत्री एवं रोहित गहलोत छात्रों का मार्गदर्शन देंगे। समय समय पर विभिन्न प्रकार के विषयों से सम्बंधित कार्यशालाएं भी आयोजित की जायेगी, जिसका छात्रों को विशेष लाभ होगा। दा टेक रेवोलुशन बाय एन्ग्रामर्स” के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के एजुकेशन डायरेक्टर पुखराज
प्रजापत ने बताया कि इस कोर्स को लगभग 1 साल के अध्ययन के बाद बनाया गया है। हम पिछले एकसाल से लगातार ये देखने का प्रयास कर रहे हैं की छात्रों को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने में किन उन्हें
किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और पाया कि बीकानेर के युवाओं को टेक्नोलॉजी
की आधारभूत सरंचना, इसका स्ट्रक्चर, इसका विश्व व्यापी विस्तार, आम जीवन एवं व्यवसाय में
टेक्नोलॉजी की भूमिका एवंटेक्नोलॉजी का भविष्य आदि एक बारे में सही से जानना जरूरी है साथ इस।क्षेत्र में करियर किस तरह से बनाया जाता है, इसमें किस किस स्तर पर क्या क्या जॉब प्रोफाइल्स होते हैं ये सभी जानना बेहद जरूरी है|एन्ग्रामर्स इंस्टिट्यूट के मार्केटिंग एवं ऑपरेशन डायरेक्टर हिमांशु व्यास ने बताया कि एन्ग्रामर्स के इस।कदम की सराहना बीकानेर शहर के दिग्गज लोगों ने की है जिसमे राजस्थान सरकार के जनसंपर्क एवं सूचना अधिकारी हरी शंकर आचार्य, अमेरिका निवासी अरुण आचार्य, सॉफ्टवेर व्यवसायी राजूसिंह, विप्र
सेना के राष्ट्रिय सलाहकार गोपाल जोशी, नेओलोगिक्स टेक्नोलॉजी के राजीव माथुर, ड्युन्स फैक्ट्री के पुनीत चौधरी, बिज़नस डेवलपमेंट मेनेजर अमन आचार्य, बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के अवधेश
व्यास, विजय मोहन व्यास, राकेश पुनिया, ऋतूराज सोनी, पेटीम में पूर्व कर्मचारी सौरभ जोशी एवं  डॉक्टर चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली आदि शामिल है। अहमदाबाद में माल्वर्स कंपनी के बिज़नस डेवलपमेंट मेनेजर अमन आचार्य ने बताया कि बेरोजगारी को। अगर मूल में देखें तो इसका कारण अवसरों की कमी नहीं है बल्कि सही जानकारी, ज्ञान और ट्रेनिंग का
अभाव है और एन्ग्रामर्स ने इस तथ्य का सही से अध्ययन किया हैऔर बेरोजगारी की इसी समस्या को।दूर करनेके लिए इन्होने अपने कोर्सेज को काफी रिसर्च करके डिजाईन किया है और समय समय पर इसमें उचित संशोधन भी करतेहैं।
सिनर्जी कंप्यूटर्स के मनीष सिंघल ने बताया कि एन्ग्रामर्स का 12 दिनों का ये कोर्स बीकानेर के लिए एक अतिआवश्यक कदम है जिसका लाभ सभी युवाओं को लेना चाहिए।

हिमांशु व्यास ने बताया कि  हमें लगातार शहर के गणमान्यों की सराहना एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है सॉफ्टवेर व्यवसायी राजू सिंह ने कहा एन्ग्रामर्स का ये अभियान बीकानेर शहर में एक शैक्षिक क्रांतिलाने में एक मील का पत्थर साबित होगा जिसकी बागडोर बीकानेर के युवा स्वयं संभालेंगे|