ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20240915 WA0122 होटल से जुड़ी समस्याओं पर मंथन Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान बीकानेर संभाग की बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में स्थित होटल प्रदर्शनी में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, के संरक्षक एस.एस शाहपुरा जयपुर, अध्यक्ष हुसैन खान व उपाध्यक्ष रणविजय जी के निर्देशानुसार, बीकानेर संभाग अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कुशाल पारीक (Hotel City Palace) बीकानेर को होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान बीकानेर संभाग का महासचिव नियुक्त किया ।


वहां उपस्थित कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी, उदयपुर संभाग के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने और होटल मरुधर पैलेस बीकानेर के मुकेश चांडक द्वारा कुशाल पारीक को महासचिव नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं ।


कुशाल पारीक ने होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के जयपुर अध्यक्ष हुसैन खान, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह जी और बीकानेर संभाग अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया और आश्वस्त किया कि हम सब मिलकर बीकानेर के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बीकानेर के होटल व्यवसाय की समस्याओं को सुलझाने के लिए पूरी तत्परता और मेहनत से कार्य करेंगे।
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण (राज्य मंत्री) ओंकार सिंह लाखावत और सिविल लाइंस विधानसभा के विधायक गोपाल जी शर्मा के साथ-साथ RDTM में उप निदेशक अनिल राठौड़ और कृष्ण कुमार से भी आशीर्वाद एवं पर्यटन सेक्टर से संबंधित अनेक विषयों जानकारी प्राप्त हुई आगामी दिनों में कोटा संभाग एवं बीकानेर संभाग में भी ट्रैवल मार्ट लगाने का उन्होंने आश्वासन दिया जिससे आगामी दिनों में बीकानेर के पर्यटन सेक्टर को बढ़ाने में एक नए अवसर मिलेगा।


Share This News