Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के गंगाशहर में सेल्स मैनेजर ने कंपनी के साथ लाखो की धोखाधड़ी की। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में जयकिशन भारी ने नागौर निवासी हितेश चारण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सैल्स मैनेजर के साथ ही अकाउंट्स का काम भी देख रहा था। हितेश इन सब के साथ प्लाट बुकिंग व कैश कलेक्शन का काम भी देखता था। मार्च में हितेश से जब कम्पनी के हिसाब-किताब की जानकारी ली गई, तब सामने आया की हितेश ने कम्पनी के कामकाज के 7 लाख रूपये अपने गायब कर लिए थे।
जब पूछताछ करी तो हितेश ने कुबुल कर लिया। इसके बाद हितेश ने लिखित इकरारनाम भी दिया, जिसमे लिखा था कि मैंने कम्पनी के 7 लाख रूपये जो अपने काम में ले लिए थे वह राशि 3 महिने में कम्पनी को लौटा दूंगा। इस इकरारनामे के साथ उसने एक्सिस बैंक का चैक (चैक संख्या 191124) भी दी।
हितेश ने मौका पाकर कम्पनी के रिकॉर्ड में रखा ये चैक भी वापिस ले गया। और उसके बाद कम्पनी का कलेक्शन का हिसाब-किताब देखने पर पता चला कि हितेश ने कम्पनी के कर्मचारियों से जमा किए गए कैश में भी हेराफेरी करी है। हितेश ने मनीष चौधरी द्वारा जमा करवाये गए 12 लाख रूपये व रवि कुमार द्वारा जमा करवाये गए 14 लाख रूपये भी खुर्दबुर्द कर गए हैं। ऐसे में हितेश पर कम्पनी के साथ कुल 33 लाख रूपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।