Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर बीकानेर संभाग के जिलों भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे राजस्थान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इसका केंद्र पाकिस्तान में था।
दोपहर 12:58 (IST) रिक्टर स्केल पर 5.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसी का असर राजस्थान समेत दिल्ली एनसीआर के इलाकों में देखा गया है। भूकंप के कारण अभी किसी भी प्रकार कर हानि होने की जानकारी नहीं मिली है। भूकंप के झटके राजस्थान के जयपुर, बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू सहित दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और जम्मू कश्मीर में हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पंजाब के अमृतसर से 415 किलोमीटर दूर पश्चिम में था।