ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 43 बाबा रामदेव मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। पोकरण स्थित बाबा रामदेव के प्रसिद्ध मेले के दौरान मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश की सूचना ने प्रशासन व पुलिस तंत्र में खलबली मची हुई है। पोकरण रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर पत्र मिला है, जिसमें बाबा रामदेव के लिए चढ़ाए जाने वाले एक घोड़े में बम रखने की साजिश का दावा किया गया है।

इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। विशेष जांच दल बीडीएस और एटीएस को बुलाकर पूरे मामले की जांच कर रहा है। एटीएस की टीम के साथ बम स्कॉड मौके पर मौजूद है। रेलवे अधिकारियों को मिला पत्र तुरंत पुलिस को सौंप दिया है।

घोड़ों की अलग से जांच

इस बारे में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी का कहना है कि मंदिर में चढ़ाए जाने वाले घोड़ों की अलग से जांच की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और श्रद्धालु बिना किसी चिंता के बाबा के दर्शन कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं। रामदेवरा मेले में हर साल देश के कोने-कोने से लगभग 50 लाख श्रद्धालु आते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में पैदल यात्री शामिल होते हैं। साजिश की सूचना ऐसे समय में आई है जब मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।


Share This News