ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 19 डॉ महेंद्र खड़गावत होंगे शिक्षा विभाग के निदेशक, अपर्णा यूआईटी सचिव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240906 095654 डॉ महेंद्र खड़गावत होंगे शिक्षा विभाग के निदेशक, अपर्णा यूआईटी सचिव Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 108 आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी कर दी। इस सूची में बीकानेर में अपर्णा गुप्ता को यूआईटी सचिव लगाया गया है। डॉ महेंद्र खड़गावत को शिक्षा विभाग का जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर लगाया गया है, उन्हें निदेशक अभिलेखागार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मंयक मनीष को नगर निगम में आयुक्त लगाया गया है। इस सूची में तत्कालीन  माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी को चूरू जिला कलेक्टर लगाया गया है। 

भजनलाल सरकार में पहली बार जयपुर सहित 13 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के स्थान पर सीनियर आईएएस डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को नया कलेक्टर लगाया गया है। इसी तरह चूरू, राजसमंद, सीकर, झुंझुनूं, जालौर, डीग, सिरोही, खैरथल तिजारा, अजमेर, बाड़मेर, गंगानगर और अलवर जिले में भी नए कलेक्टर लगाए गए हैं। आशीष मोदी को चूरू, शुभम चौधरी को राजसमंद, मुकुल शर्मा को सीकर, रामावतार मीणा को झुंझुनूं, प्रदीप के. गवांडे को जालौर, हरिमोहन मीणा को डीग, अल्पा चौधरी को सिरोही, किशोर कुमार को खैरथल तिजारा, लोकबंधु को अजमेर, टीना डाबी बाड़मेर, डॉ. मंजू को गंगानगर और डॉ. अर्तिका शुक्ला को अलवर लगाया गया है।


Share This News