ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 5 32 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के पड़ोसी जिले हनुमानगढ़ की नोहर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 32 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशा अब समाज में तेज़ी से फैल रहा है। डीएसटी के सहयोग से इस कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

नोहर पुलिस थाना प्रभारी ईश्वरानन्द शर्मा के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने नोहर कस्बे में कार्रवाई करते हुए मीनू (26) पत्नी रवि कुमार मोची निवासी वार्ड 12, नोहर को 26 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया। दूसरी कार्रवाई में थाना प्रभारी ईश्वरानन्द शर्मा के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम ने 6 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरिफ खान (20) पुत्र मकबूल निवासी वार्ड 13, नोहर को गिरफ्तार किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच खुइयां पुलिस थाना प्रभारी एसआई राजपाल सिंह को सौंपी गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी ईश्वरानन्द, हेड कॉन्स्टेबल दुनीराम, कॉन्स्टेबल कुलदीप, रमेश, पूजा और राजकुमार शामिल रहे। हरियाणा, पंजाब के बाद राजस्थान में भी नशा तेज़ी से फैल रहा है।


Share This News