Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार रात को एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। इसकी सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। पायलट के सुरक्षित होने की सूचना मिल रही है। फिलहाल प्लेन कौन सा था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार फाइटर प्लेन ने उत्तरलाई एयर स्टेशन से उड़ान भरी थी। इस दौरान बाड़मेर जिले के बांद्रा गांव की सरहद के निकट प्लेन क्रैश हो गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच एयरफोर्स के अधिकारी भी पहुंचे है। बताया जा रहा है कि पायलट के सुरक्षित है। मामले की जांच की जा रही है।