ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240902 WA0180 सुजानदेसर जब कांग्रेस के नेतृत्व में आया तब बिछा था सड़को का जाल -कल्ला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। कांग्रेस हर दम आपके साथ खड़ी नजर आएगी – यशपाल गहलोत। बीकानेर नगर निगम के वार्ड नम्बर तीन के उपचुनाव हेतु कांग्रेस प्रत्याशी श्री नंदलाल गहलोत के समर्थन में जनसभा का आयोजन सुजानदेसर में हुआ।

जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि जब तक ये क्षेत्र पहले कोलायत और बाद में पश्चिम भाजपा विधायक के राज में रहा उपेक्षित रहा। गाँव के हालात बड़े विकट थे लेकिन जब कांग्रेस ने यहा का नेतृत्व किया तब इसकी सूरत भी बदली और दशा भी मिट्टी के ढेरो से गुजरने को मजबूर गांव वासियों को हर गली में पक्की सड़क का कार्य कांग्रेस ने कर दिखाया,गंदे पानी की निकासी और उसके सुधार के लिए ट्रीटमेंट प्लांट कांग्रेस ने करवाया

जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि लोग तरह तरह की अफवाहें फैला रहे है की तीन चार महीनों में कांग्रेस का पार्षद क्या कर लेगा बोर्ड भाजपा का है आप इन लोगो की बातो में ना आए।

पूर्व मंत्री मदनगोपाल मेघवाल ने कहा  जिस तरह की राजनीति अभी भाजपा कर रही है उस परिस्थिति में इनको सबक सिखाना आवश्यक है

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा  आप सभी देख लीजिए निगम में बोर्ड इनका, महापौर इनका, विधायक इनका, राज्य में सरकार इनकी और तो और केंद्र में मंत्री भाजपा का और उसी के गांव के लोग पिछले 15 दिनों से अपने घर को डूबने से बचाने के लिए धरना दे रहे है

पार्षद प्रत्याशी नंदलाल गहलोत ने कहा  वार्ड के हर कार्य के लिए हर निवासी के जायज कार्य के लिए मुझे जो भी करना होगा करूंगा ।

निगम उपचुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष श्रीलाल व्यास ने कहा कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके लिए जन सुविधा के कार्य करवाना और उनके हक दिलाना प्राथमिकता में है

प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया जनसभा को वरिष्ठ अधिवक्ता किशन गहलोत, पीसीसी सचिव साजिद सुलेमानी,पूर्व पार्षद हजारी मल देवड़ा, त्रिलोकी कल्ला, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती शर्मिला पंचारिया, जयकिशन गहलोत, नंदू जी टेकेदार,ओमप्रकाश लोहिया, पूर्व पार्षद मनु जी, सेवाराम जी, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, मैक्स नायक, मनोज किराडू, आदि ने संबोधित किया।।जनसभा का संचालन मिलन गहलोत ने किया

इस अवसर पर एजाज पठान, मंजू शर्मा, अनिता भाटी, पुष्पा शर्मा, बलराज नायक, किशन ओझा, बंशीलाल आचार्य,माणक वाल्मिकी, जुगलकिशोर गहलोत, सहित बड़ी संख्या में वार्ड के पुरुष, महिला उपस्थित थे


Share This News