ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240902 155118 युवक की हत्या का मामला, म्यूजियम सर्किल पर जाम, धरना जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में जामसर थाना के खारा रीको क्षेत्र में युवक नरेंद्र सिंह की हत्या के बाद धरना जारी है। म्यूजियम सर्किल पर जाम लगाकर विरोध जताया गया। वहां भाजपा नेता व अन्य लोग धरने पर है। युवक का शव प्लास्टिक फैक्टरी में मिला। कल देर शाम को शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया। इसके चलते फैक्ट्री मलिक सहित अन्य पर मारपीट कर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले के चलते आज सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा नेता व सर्वसमाज के लोग धरने पर बैठ गए। इनकी माँग है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाए और साथ ही परिजनों को 50 लाख का मुआवज़ा सहित एक को नौकरी दी जाए। धरना स्थल पर भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत, युधिष्टर सिंह भाटी, श्याम सिंह हड़ला व करणी सेना अध्यक्ष करणप्रताप सिंह, दिनेश सिंह, विजय सिंह, राजेंद्र सिंह, नवीन सिंह आदि उपस्थित है। 


Share This News