ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240901 221111 हेम शर्मा जीसीसीआई वाइस प्रीसीडेंट नियुक्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। ग्लोबल कान्फीड्रेशन ऑफ काऊ बेस्ड इंस्टीट्यूट (जीसीसीआई) के वाइस प्रेसिडेंट पद पर हेम शर्मा को दो वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है। जीसीसीआई के प्रेसिडेंट और राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया के निर्देश अनुसार यह नियुक्त की गई है।

शर्मा ने बताया कि गो आधारित आर्थिक विकास की दिशा में यह संस्था देशभर में काम कर रही है। शर्मा पूर्व में इसके राष्ट्रीय सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। शर्मा राजस्थान गो सेवा परिषद के अध्यक्ष के रूप में गोपालकों को गोबर गो मूत्र का मूल्य दिलाने, गोबर से खाद और गोमूत्र से कीटनाशक बनाकर जैविक कृषि को बढावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं।

राजस्थान सरकार के आदेश से राजस्थान गो सेवा परिषद ने वैज्ञानिको की कमेटी बनाकर गोबर और गोमूत्र के प्रसंस्करण की विधि विकसित करने, केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों में गो आधारित कृषि विकास को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया है।

वेटरनरी विवि के साथ एमओयू के तहत बीकानेर जिले के सभी गांवों से दो-दो लोगों को खाद प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया गया। परिषद की ओर से देश में गो उद्यमिता विकास को प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भंवर लाल कोठारी स्मृति राष्ट्रीय गो उद्यमिता पुरस्कार शुरू किया है। जीसीसीआई वाइस प्रीसीडेंट के रूप में शर्मा अब जीसीसीआई की व्यूह रचना, कार्य यौजना और नीति निर्धारण में सहयोगी होंगे। इससे पूर्व वर्ष 2022 में राजकोट में आयोजित जीसीसीआई के अन्तरराष्ट्रीय एक्सपो में शर्मा की सक्रिय भूमिका रही थी।

इस एक्सपो में देशभर से गो आधारित उद्यमिता से जुड़ी संस्थाएं और गो उत्पाद बनाने वाली संस्थाओं की सहभगिता रही। गो सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले संगठन, गोशालाएं और व्यक्तियों ने शिरकत की।


Share This News