ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240902 WA0215 कलेक्ट्रेट में सजाई रंगोली, निकाली पोषण रैली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सप्तम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियां सोमवार को प्रारंभ हुई।
बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास तथा जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इनकी शुरुआत की। उन्होंने पोषण रैली को कलेक्ट्रेट परिषद से हरी दिखाकर रवाना किया। पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में सजाई गई रंगोलियों का अवलोकन किया।


विधायक व्यास ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए, जिससे महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया जा सके।
जिला कलेक्टर ने कहा कि इन कार्यक्रमों को प्रचारित किया जाए, जिससे इनमें महिलाओं की भागीदारी बढ़े।

उन्होंने ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को इन गतिविधियों में शामिल करने के निर्देश दिए।


महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सुभाष बिश्नोई ने बताया कि पोषण माह में एनीमिया वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर शासन के लिए तकनीकी उपाय और पर्यावरण संरक्षण के साथ मासिक कैलेंडर में दी गई सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन आंगनबाड़ी केंद्रों तक किया जाएगा।


Share This News