ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231123 090506 गैस सिलेंडर के मूल्यों में फिर हुई वृद्धि Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। एक बार फिर गैस के दाम बढ़े है, सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है और 1 सितंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर पर महंगाई का झटका लगा है. अगस्त के बाद एक बार फिर सितंबर में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG की कीमतों में इ्जाफा किया है। हालांकि, इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (Commercial LPG Cylinder Price) बदले हैं, जबकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अभी भी जस की तस हैं. रविवार को पहली तारीख से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो गया है।

राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1652.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये का हो गया है. यहां पर प्रति सिलेंडर 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. कोलकाता की अगर बात करें तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1764.50 रुपये से बढ़कर अब 1802.50 रुपये कर दिया गया है. यानी यहां ये 38 रुपये महंगा हुई है।


Share This News