ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231123 090506 100 ऑनलाईन ठगी, बीकानेर संगीत गुरु को लाखों का चूना Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नियम बदलने से पहले ठगी जारी है। ऑनलाइन ठगी कर बीकानेर के संगीत गुरू को लाखों का चूना लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक गंगाशहर निवासी संगीत गुरू पंडित पुखराज शर्मा के साथ दो लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई है। घटना के 15-20 मिनट बाद ही सायबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। 

मामले के अनुसार दो दिन पहले अज्ञात नंबर से एक कॉल आया। कहा कि संगीत गुरू पुखराज शर्मा से बात करनी है। ठग ने कहा कि वह डूंगर कॉलेज के सामने आर्मी कैंपस में स्थित आर्मी स्कूल से बोल रहे हैं। संगीत सिखाने के विषय में जानकारी ली। उसके बाद आज सुबह कॉल आया। कहा कि सीबीएसई की तरफ से प्रॉजेक्ट आया है। 35 बच्चों को तीन माह तक संगीत सिखाना है। 35 हजार रूपए माह के हिसाब से तीन माह के लिए सिखाना तय हुआ। ठग ने कहा कि एक लाख रूपए आपको एडवांस पेमेंट किया जाएगा, शेष पांच हजार बाद में देंगे। शाम को अकाउंटेंट वीडियो कॉल करेगा और पेमेंट ट्रांसफर करेगा।

शुक्रवार शाम किसी रॉय सर ने कॉल किया। कहा कि आर्मी की सिक्योरिटी पॉलिसी की वजह से ना आपका चेहरा देखेंगे, ना हमारा दिखाएंगे। आप बस बैक कैमरा ऑन कर लीजिए और निर्देशों की पालना कीजिए। क्रेडिट कार्ड नंबर मांगे गए। विभिन्न अन्य सूचनाएं भी मांगी गई। एक लाख रूपए आए तो नहीं उल्टा देखते ही देखते पुखराज शर्मा के खाते से दो लाख रुपए निकल गए। ठग से पूछा गया तो कहा, एक बार निकले हैं, कुछ देर में वापिस आ जाएंगे। इस तरह से ठग बातों में लेता रहा। लेकिन पुखराज शर्मा को बात समझ आ गई, वे तुरंत सायबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल के रानी बाजार पुलिया के नीचे स्थित कार्यालय पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई।


Share This News