ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240825 181434 खेल दिवस पर साइक्लोंथों का हुआ आयोजन, एम्पीयर नेक्सस EV का शुभारंभ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य मे माहेश्वरी युवा संगठन (शहर) बीकानेर, रोटरी क्लब बीकानेर ( मिड टाउन) एवम विनायक ई मोबिलिटी के द्वारा साइक्लोथों का भव्य आयोजन किया गया। पिछले 5 वर्षो से माहेश्वरी युवा संगठन साइक्लोथों का आयोजन करता आ रहा है युवा संगठन के अध्यक्ष कपिलजी लड्ढा ने बताया कि माहेश्वरी युवा संगठन शहर बीकानेर पिछले 5 सालो से गुरुदेव साइकिल सेंटर का सहयोग मिलता आ रहा है। खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए माहेश्वरी युवा संगठन हर साल साइक्लोथॉन जैसे प्रोजेक्ट करता रहेगा। बीकानेर पश्चिम के विधायक श्री जेठानंदजी व्यास एवम DG रोटरी राहुल श्रीवास्तव जी भी उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया व साथ ही विनायक ई मोबिलिटी के नए मॉडल नेक्सस का भव्य उद्घाटन किया। उन्होंने nexus मॉडल की सराहना कर कहा यह गाड़ी बहुत किफायती है और साथ में पर्यावरण लाभप्रद है।

रोटरी क्लब मिड टाउन बीकानेर के अध्यक्ष श्री गिरिराज जोशी ने बताया कि बीकानेर के साइक्लिंग के खिलाड़ी सिर्फ भारत में ही नही पूरे विश्व में बीकानेर का नाम रोशन कर रहे है।

प्रबंधक श्री गोविंद जी करनानी ने उपस्थित सभी माहेश्वरी युवा संगठन शहर बीकानेर के सदस्य रोटरी क्लब बीकानेर मिड टाउन के सदस्य गुरुदेव साइकिल सेंटर के सभी खिलाड़ी का और विधायक व्यास का विशेष आभार जताया।


Share This News