ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211103 181707 2 बीकानेर : चिकित्सक पर चाकू से वार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

b l swami बीकानेर : चिकित्सक पर चाकू से वार Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट। बीकानेर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ बी एल स्वामी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। सदर थाने में मामला भी दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक सार्दुलगंज स्थित आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर का प्रबंधन देख रहे भीमाराम सैनी ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि रविवार को नोखा रोड निवासी तुलसीराम शर्मा और उसका बेटा डॉ.बीएल स्वामी के चैंबर में आये और पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक जने ने चाकू निकाल लिया और जानलेवा वार करने का प्रयास किया तभी मौके पर आये सुरक्षा कर्मियों और चैंबर के बाहर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर डॉक्टर को बचा लिया वरना दोनों जने चाकू घोंप देते।

पिता पुत्र ने मरीजों की टेबल पर रखी फाइलेें भी फाड दी तथा सामान बिखेर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। सोमवार को सुबह पुलिस ने अस्पताल परिसर का  मुआयना किया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इस घटनाक्रम को लेकर चिकित्सकों में रोष है।


Share This News