ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240818 WA0254 रक्षाबंधन : मुख्यमंत्री ने वीरांगना माताओं-बहिनों के लिए भेजी मिठाई, इक्कीस सौ रुपए, शॉल, श्रीफल और शुभकामना संदेश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर।श्रीमती मगनी देवी के आवास पहुंच जिला कलेक्टर ने किया भेंट। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश की वीरांगना माताओं-बहिनों को सम्मान स्वरूप इक्कीस सौ रुपए, शॉल, श्रीफल, राखी की मिठाई और शुभकामना संदेश भिजवाया।


जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने रविवार को शहीद लांस नायक श्री परसाराम जाट के तिलक नगर स्थित आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मगनी देवी को यह सामग्री भेंट की। श्रीमती मगनी देवी ने इस पहल पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार जिले की वीरांगना माताओं और बहिनों को विभिन्न अधिकारियों ने सम्मान पत्र सहित अन्य सामग्री सौंपी। इस दौरान जिला कलेक्टर ने श्रीमती मगनी देवी की कुशलक्षेम पूछी और कहा कि प्रदेश को श्री परसाराम की शहादत पर गर्व है। इस दौरान श्रीमती मगनीदेवी के पुत्र रूपाराम मौजूद थे।


जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ ने बताया कि शहीद लांस नायक श्री परसाराम जाट का जन्म 1 जनवरी 1962 को हुआ। वे कुपवाड़ा में ऑपरेशन रक्षक के दौरान 10 अगस्त 1985 को शहीद हुए। उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से प्रदान किया गया।


Share This News