ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 31 महाराजा गंगा सिंह की प्रतिमा का अनावरण 15 अगस्त को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर के विकास पुरुष, दूरदृष्टा एवं मरूभूमि के भगीरथ और बीकानेर रियासत के पूर्व महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा सादुल क्लब में स्थापित की गई है। इस प्रतिमा का अनावरण स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी करेंगी । सादुल क्लब के सचिव हनुमान सिंह राठौड़ ने बताया कि हर साल की भांति सादुल क्लब परिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण होगा और इसके बाद सुबह 11:00 से 12:15 बजे के मध्य महाराजा गंगा सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा और इसी दिन क्लब के सभी सदस्यों का स्नेह मिलन भोज रात्रि को 7:00 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया की सभी सदस्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रतिमा अनावरण समारोह और स्नेह मिलन में परिवार सहित भाग ले सकते हैं।

राठौड़ ने बताया महाराजा गंगासिंह की अष्टधातु की प्रतिमा को जयपुर से बनवाया गया है। इसकी ऊंचाई साढ़े आठ फीट है। महाराजा गंगा सिंह ने रानी विक्टोरिया की याद में श्रद्धांजलि के रूप में सादुल क्लब का निर्माण वर्ष 1902 में कराया था। इसके लिए उन्होंने 500 एकड़ जमीन प्रदान की थी। उस वक्त निर्माण पर एक लाख दो हजार 366 रुपए खर्च हुए थे, जो सार्वजनिक सदस्यता से जुटाए गए थे। शुरू में इसका नाम विक्टोरिया मेमोरियल क्लब था।


Share This News