ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240813 191445 बीकानेर में 1 किमी तिरंगा यात्रा देखने उमड़ा सैलाब Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज 1 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोटेगेट दरवाजे से दाऊजी रोड तक इस यात्रा का भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आयोजन रखा गया। 

भाजयुमो की शहर व देहात इकाई की ओर से निकाली गई तिरंगे की इस एक किलोमीटर लंबी यात्रा के बीच 21 ठहराव के प्वाइट रखे गए थे ताकि हाथों में थमा तिरंगा नीचे जमीन की ओर न झुके। देश भक्ति के जज्बे के साथ बीकानेर की जनता उमड़ी। स्कूली बच्चों को जोश देखते ही बन रहा था। प्रारंभ स्थल से लेकर अंतिम छोर तक पूरे रास्ते छतों पर लोग एक किलोमीटर लंबे तिरंगे को देखने के लिए खड़े नजर आए। इस दौरान हर तिरंगा अभियान के तहत लोग हाथों में तिरंगा भी लिए हुए थे।

पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर आईजी ओमप्रकाश, संत सरजूदास महाराज, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालम सिंह महावीर रांका आदि मौके पर मौजूद रहे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में नागरिकों से हर घर तिरंगा आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा था कि यह स्वतंत्र एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है प्रत्येक भारतीय का तिरंगे के साथ भावनात्मक जुड़ाव है। यह हमें राष्ट्रीय प्रगति की ओर आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।

देहात युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव समारोह में हिस्से के रूप में यह कार्यक्रम किया गया था। जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि एक किलोमीटर तिरंगे के साथ साथ देशभक्ति गीतों का आयोजन हुआ और सामूहिक राष्ट्रगान व आतिशबाजी से कार्यक्रम का समापन किया।


Share This News