ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 20 केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने श्री बोड़ा, पूर्व सभापति श्री व्यास और श्री जोशी के निधन पर जताई सांत्वना Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने स्व.श्री रिखबदास बोड़ा के निधन पर रविवार को उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री बोड़ा की सादगी, सेवा और समर्पण की भावना सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, कैलाश मेघवाल, मोहन सुराणा, गुमान सिंह राजपुरोहित, जसराज सिंवर, कमल आचार्य आदि मौजूद रहे।

श्री मेघवाल ने नगर परिषद के पूर्व सभापति स्व. श्री चतुर्भुज व्यास के निधन के उपरांत रविवार को उनके निवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्री मेघवाल ने कहा कि समाजसेवा और समर्पण को सदा स्मरण किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व विकास अधिकारी श्री सत्यनारायण जोशी के निधन पर भी सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने श्री एसडी जोशी के निधन पर भी शोक जताया। उनके निवास पर आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।


Share This News