ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 3 सड़क हादसे में पत्रकार दंपति घायल, एयर बैग खुलने से बड़ा हादसा टला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

mohan ji सड़क हादसे में पत्रकार दंपति घायल, एयर बैग खुलने से बड़ा हादसा टला Rajasthan News Portal राजस्थान
पत्रकार मोहन शर्मा।

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत कार व जीप की भिड़ंत में पत्रकार दंपति घायल हो गये है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। देर रात स्टेट हाईवे पर क्षेत्र के गांव रीड़ी के पास एक जीप एवं कार की टक्कर हो गई। मारूति स्विफ्ट कार सवार बीकानेर निवासी परिवार सालासर दर्शन करते हुए जयपुर के लिए जा रहे थे। श्रीडूंगरगढ़ से आगे रीड़ी से करीब 1 किमी पहले उनकी टक्कर सामने से आ रही जीप से हो गई। दुर्घटना में कार में सवार 62 वर्षीय मोहनलाल शर्मा एवं उनकी पत्नी शांतिदेवी शर्मा घायल हो गए। घायल मोहनलाल शर्मा बीकानेर के सांध्य कालीन समाचार पत्र दैनिक राजस्थानी चिराग के सम्पादक है। जिनके सिर पर चोटें आई है। वहीं उनकी पत्नी शांति देवी का हाथ फैक्चर हुआ है। दुर्घटना की सूचना पर अब्दुल कलाम सोसायटी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे एवं घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। हालांकि कार के एयर बैग खुलने से बड़ी गंभीर चोटें नहीं है।


Share This News