ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
byke chor बीकानेर में एक साथ 24 मोटरसाइकिलें जब्त, कहीं आपकी तो इनमें नहीं ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 मोटरसाइकिल जब्त की है। चोरी करने वाले तीन जनों को पुलिस ने दबोचा है। कोटगेट थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पकड़े गये तीनों आरोपियों से 24 मोटरसाइकिलें बरामद की है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा शहर ने बताया एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में सीओ सिटी श्रवण दास व थानाधिकारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन बदमाशों उदयरामसर निवासी सूरजाराम सांसी, सेरूणा निवासी सुनील नायक, उदयरामसर निवासी पूनम सांसी को दबोचा है। ये तीनों आदतन अपराधी है। इनमे से दो के खिलाफ अलग अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। इन्होंने सदर थाना क्षेत्र व जेएनवीसी थाना इलाकों से अधिकांश मोटरसाइकिलें उठाई।

इनकी रही भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी मनोज शर्मा के साथ हैड कानि मा ंगीलाल,प्रवीण,कानि अनिल कटेवा,सुभाषचंद्र,राजेश,श्रीराम,सुनील शामिल रहे। जबकि हैड कानि मांगीलाल की भूमिका विशेष रही।

अनेक मामले दर्ज
पत्रकारों को एएसपी ने बताया कि पकड़े गये तीनों आरोपियों में से दो के खिलाफ अलग अलग थानों में अनेक मामले दर्ज है। इनमें सुनील नायक के खिलाफ सर्वोधिक 13 मामले दर्ज है। इसमें से चार मामलों में सजा भी काट चुका है। तो सूरजाराम के खिलाफ दो मुकदमें दर्ज है।


Share This News