ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240809 WA0152 बीकानेर बनेगा हेरिटेज सिटी, अहमदाबाद के विशेषज्ञ बीकानेर में, जिला कलेक्टर ने किया शहर का निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240809 WA0155 बीकानेर बनेगा हेरिटेज सिटी, अहमदाबाद के विशेषज्ञ बीकानेर में, जिला कलेक्टर ने किया शहर का निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Sweet dish rabari bikaner

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर शहर को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने की संभावनाओं के मद्देनजर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को जिले के आला अधिकारियों के साथ शहर की ऐतिहासिक बगीचियों और तालाबों का अवलोकन किया। लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेलियों तक पैदल वॉक करते हुए हवेलियों के संरक्षण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। होटल भंवर निवास में आयोजित बैठक में अहमदाबाद के हेरिटेज विशेषज्ञ देवाशीष नायक ने अहमदाबाद को हेरिटेज सिटी बनाने के लिए किए गए प्रयासों का प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि बीकानेर को हेरीटेज सिटी के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। यहां की हवेलियां तथा यहां की जीवन शैली पूरे देश में अलहदा है। सतत और सामूहिक प्रयासों से इसे हेरिटेज सिटी के रूप विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पहली बार शहरी परकोटे में प्रातः 8 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे शहर को हेरिटेज सिटी बनाने की संभावनाओं पर मंथन चला।


जिला कलेक्टर ने फूलनाथ बगीची, संसोलाब, हर्षोलाब तथा महानंद तालाब का अवलोकन किया। इन तालाबों के आगोर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा सुनियोजित तरीके से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया।


इसके बाद जिला कलेक्टर ने भांडाशाह जैन मंदिर के दर्शन किए तथा इसके ऐतिहासिक परिपेक्ष्य के बारे में जाना। इस दौरान हेरिटेज विशेषज्ञ देवाशीष नायक और लोकायन संस्थान के गोपाल सिंह चौहान साथ रहे। जिला कलेक्टर ने यहां से रामपुरिया हवेलियां तक पैदल वॉक किया। उन्होंने चूड़ी बाजार में चूड़ी बनाने, चाय पट्टी में नमकीन उत्पादों के निर्माण के बारे में जाना। बड़ा बाजार में सूखी सब्जियां विक्रय तथा इनके औषधीय गुणों की जानकारी ली। सब्जी बाजार और सुपारी बाजार का अवलोकन किया। वहीं बीकानेर की प्रसिद्ध रबड़ी बनाने की प्रक्रिया जानी। उन्होंने हेरिटेज रूट में रंगरेज और पिंजारा जाति के लोगों द्वारा किए जा रहे पारंपरिक कार्य और कोटा डोरिया साड़ियों के विक्रय की जानकारी ली। वहीं शहर की पाटा कल्चर के बारे में जाना।
हेरिटेज रूट में बीकानेर शहर की हवेलियां तथा उनकी बारीक नक्काशी देखकर इन्हें नायाब बताया। जिला कलेक्टर ने मोहता चौक स्थित राजू मोहता की हवेली का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि हवेलियों के संरक्षण के लिए संकल्प के साथ कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम में हेरिटेज सेल की स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी दिनों में इससे जुड़े गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।


जिला कलेक्टर ने हेरिटेज रूट के संरक्षण के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे जुड़े विभाग योजना बनाकर उपलब्ध करवाएं तथा इस रूट का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने इस रूट को साफ सुथरा बनाए रखने, बिजली के तारों को व्यवस्थित करने, सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव, हवेलियों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


होटल भंवर निवास में आयोजित बैठक के दौरान हेरिटेज विशेषज्ञ देवाशीष नायक ने अहमदाबाद को हेरिटेज सिटी बनाने के लिए किए गए प्रयासों, विभागों और जन भागीदारी, कार्य योजना तथा संभावनाओं के बारे में प्रस्तुतीकरण किया।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, अतिरिक्त कलेक्टर नगर उम्मेद सिंह रतनू सहित नगर निगम, नगर विकास न्यास, सार्वजनिक निर्माण, पेयजल, पुरातत्व, पर्यटन और अभिलेखागर सहित बीकेईसीएल के अधिकारी, हेरिटेज संरक्षण से जुड़े डॉ. रितेश व्यास, गिरिराज पुरोहित, विकास शर्मा, निकिता तिवारी आदि मौजूद रहे।


Share This News