ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220805 172930 6 17 जिलों के लिए बारिशी अलर्ट, दो सप्ताह तक राहत नहीं Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मानसून अत्यधिक सक्रिय है। इस बीच मौसम विभाग ने दो सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो 9 से 22 अगस्त तक पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. इस दौरान कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। पहले सप्ताह (9-15 अगस्त) में पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी व सामान्य बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की उम्मीद है।

दूसरे सप्ताह यानी (16 से 22 अगस्त) के तहत राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. इस बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. इसमें बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में आज से और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 9-10 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र ने आज राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


Share This News