ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240808 WA0288 साइबर क्राइम पर कार्यशाला आयोजित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज अजमेर। बड़लिया स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में 8 अगस्त को साइबर क्राइम अवेयरनेस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता अजमेर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र कुमार थे। उन्होंने छात्रों को साइबर क्राइम से बचने के तरीको के बारे में बताया। उन्होंने ने छात्रों से साइबर क्राइम के रियल केसेस के बारे में भी चर्चा की। कार्यशाला में समाज सेवक प्रकाश चंद जैन ने भी साइबर क्राइम से बचने के तरीको पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया की अजमेर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम के मामलो को गंभीरता से ले रहे है लगभग ३० से ४० संस्थानों में साइबर क्राइम अवेयरनेस पर जागरूकता अभियान कर चुके है। प्राचार्य डॉ रेखा मेहरा ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र कुमार का स्वागत किया और बताया की महाविधालय स्तर पर भी साइबर सिक्योरिटी क्लब और साइबर सिक्योरिटी ब्रांच के छात्रों के माद्यम से साइबर क्राइम अवेयरनेस के कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर किया जाता है।

अंत में सहायक आचार्य डॉ सत्यनारायण ताज़ी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और साइबर क्राइम होने के बाद आमजन को पुलिस रिपोर्ट कराने में आने वाली कठिनाइयो के बारे में चर्चा की। इस कार्यशाला में लगभग १०० छात्र और संकाय सदस्य डॉ विमल चंद जैन, डॉ आर पी शर्मा, डॉ अनुराग गर्ग, डॉ सुरेश साहू , डॉ विनेश जैन उपस्थित थे।


Share This News