ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240807 WA0289 ठेका प्रथा को लेकर ज्ञापन सौंपा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर स्वास्थ्य विभाग में लगे प्लेसमेंट एजेंन्सी ठेका कर्मियों ने विजय आचार्य (शहर जिला भाजपा अध्यक्ष) बीकानेर को उनके संभागीय कार्यालय में आरएलएसडीसी (RLSDC) बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी कर प्लेसमेंट एजेंन्सी ठेका प्रथा को समाप्त करने के संबंध में दिया ज्ञापन।


आरएलएसडीसी बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी कर प्लेसमेंट एजेंन्सी ठेका प्रथा को खत्म करने की मांग की गई है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में लगे प्लेसमेंट एजेंन्सी ठेका कर्मियों ने इस मुद्दे से अवगत करवाया। उन्होने आश्वासन दिया कि  आप द्वारा दी गई मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करूंगा, और इसकी एक कॉपी वित मंत्री के कार्यालय तक पहुंचाउगा। इससे पूर्व भी हमने बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और सीएमएचओ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एक ज्ञापन की कॉपी दी थी।
संविदाकर्मी ओम प्रकाश किराडू ने बताया कि, प्लेसमेंट एजेंन्सी ठेका कर्मचारियों को शोषण मुक्त कराने के लिए प्लेसमेंट एजेंन्सी ठेका प्रथा को समाप्त कर अक्टूबर 2023 में पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान आरएलएसडीसी बोर्ड गठन किया था। इस बोर्ड को कैबिनेट मंत्रिमंडल की मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन नोटिफिकेशन आज तक जारी नहीं किया गया है।


स्वास्थ्य विभाग में लगे विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यरत कार्मिक मयंक व्यास, अमित कुमार व्यास, नितेश श्रीमाली, अभय आचार्य, गणेश आचार्य, तुषार पंवार, गोविंद कुमार, प्रदीप महात्मा आलोक जयकिशन देराश्री अभिषेक व्यास अविनाश आदि शामिल रहे.


Share This News