ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240802 151233 बारिश से इन इलाकों में पानी भरा, खाजूवाला में बाढ़ जैसे हालात, कोलायत में ट्रेलर डूबा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240802 153813 बारिश से इन इलाकों में पानी भरा, खाजूवाला में बाढ़ जैसे हालात, कोलायत में ट्रेलर डूबा Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में हुई बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया है। बीकानेर शहर में जूनागढ़ रोड, करणी माता मन्दिर के पास, गिन्नानी, लाइन पुलिस, गजनेर रोड पर पानी एकत्र हो गया। हालांकि अब पानी सीवरेज के जरिये कम हुआ है। बारिश में जाम अवरुद्ध नालों के चलते प्रशासन की पोल खुल गई है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीकानेर के नॉरंगदेसर में तेज बारिश से पानी  हर गया। जिले के खाजूवाला में लगातार हुई बरसात से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे है। यहां पिछले 4 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। खाजूवाला में दुकानों, घरों, सरकारी कार्यालयों व अंडरग्राउंड में पानी भर गया है। तेज एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में सो रहे 5 जने बाल-बाल बच गए।  बेसमेंट के अंदर से मुश्किल से निकाला गया। खाजूवाला रोडवेज बस स्टैंड की छत गिर गई। श्रीडूंगरगढ़ में भी तेज बारिश से अनेक इलाकों में पानी भर गया।

श्रीकोलायत में एक ट्रेलर ही पानी में डूब गया। घटना झझू अंडर पास की है। कोलायत थानाधिकारी लखवीर सिंह ने कहा कि जलभराव की वजह से ट्रेलर डूबा है, लेकिन चालक सुरक्षित है। अंडर पास से आवागमन रोकने के लिए अवरोधक के रूप में चौपहिया वाहन लगा दिए गए, ताकि कोई अंडरपास की तरफ ना जाए।

अतिरिक्त कोलायत सरोवर भी बरसाती जल से लबालब हो गया है। मूसलाधार बरसात ने कोलायत तालाब के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। आमजन से सुरक्षित रहने की अपील है।


Share This News