ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20220805 172930 11 विदेशी महिला से दुष्कर्म का आरोपी वकील गिरफ्तार Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अमेरिकी महिला से दुष्कर्म के आरोपी मानव सिंह राठौड़ को पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कई दिनों से आरोपी की तलाश में थी पुलिस। इस बारे में जांच अधिकारी नेमीचंद चौधरी ने बताया कि मानव सिंह राठौड़ ने विदेशी महिला से जयपुर के एक होटल में अपने दोस्त के आधार कार्ड से होटल का रूम बुक कराया था और वहां पर उसके साथ रेप किया था। इसके अलावा आरोपी मानव सिंह राठौड़ ने विदेशी महिला से ऑनलाइन करीब 55 हजार भी अपने खाते में डलवाए थे।

जांच अधिकारी के अनुसार 13 अप्रैल को विदेशी महिला से मानव सिंह राठौड़ ने पहली बार अवैध संबंध बनाए थे और 15 जुलाई को नसीराबाद में एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी चार दस्तावेजों पर विदेशी महिला के हस्ताक्षर भी कराए थे, फिलहाल जांच अधिकारी नेमीचंद चौधरी ने मानव सिंह राठौड़ का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल चेक अप भी कराया है। मेडिकल जांच में चिकित्सक द्वारा आरोपी को डिस्चार्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया अब उसे न्यायालय के साथ पेश किया जाएगा। 

यह था मामला ऐसे खुला राज : विदेशी महिला ने मामला दर्ज कराया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती अजमेर के 43 साल के वकील मानव सिंह राठौड़ से हुई थी। फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग होने लगी। राठौड़ के बुलाने पर वह अमेरिका के फ्लोरिडा से 3 जुलाई को दिल्ली आई। फिर दिल्ली से जयपुर पहुंची। यहां आरोपी मानव के साथ एक होटल में रुकी। यहां उसने रेप किया। इसके बाद वह जयपुर से अजमेर ले गया। वहां भी होटल में रेप किया। इसके बाद उसको झांसा देने के लिए राठौड़ ने अजमेर के किसी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद भी वह लगातार रेप करता रहा।

जब भी मानव से घर ले जाने की बात कहती, वह टाल देता था। एक दिन वह जिद करके मानव के घर पहुंच गई। घर पर मानव का बेटा और उसकी पत्नी मिले। इसके बाद पूरी पोल खुल गई। इसके बाद बूंदी के एनजीओ के माध्यम से पीड़िता एसपी हनुमान प्रसाद मीणा से मिली थी। एनजीओ की मदद से पीड़िता बूंदी के महिला थाने गई और रिपोर्ट दी, जिसके बाद पुलिस ने जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर अजमेर के सिविल लाइन थाने भेज दी थी।


Share This News