ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220805 172930 10 बिजली के मुद्दे को लेकर 2 अगस्त को कांग्रेस करेंगी घेराव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) द्वारा जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में आगामी 2 अगस्त को जोधपुर विद्युत वितरण नि. लि. बीकानेर के मुख्य अभियन्ता कार्यालय की घेराव कर जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं बिजली दरों में बढ़ोतरी पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
सियाग ने बताया कि आए दिन होने वाली बिजली कटौती से आमजन परेशान व आक्रोशित है।


वर्तमान में प्रकृति उमस व घुटन वाली गर्मी से पहले से ही लोग परेशान है व तापघात बीमारी से जूझ रहे हैं। ऊपर से अघोषित व बार बार बिजली कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है।जिसके चलते कटौती से परेशान लोग आक्रोशित हैं तथा बिजली विभाग के अधिकारी कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल रहे हैं।


बिजली निगम के इस रवैये को देखते जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य अभियन्ता कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया है।


Share This News