ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 123 युवती मॉडल की हत्या से पहले नशे का खेल व फांसी पर लटकाया, आरोपी गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में दिल दहला देने वाली वारदात के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में जयराज तंवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जयराज ने इशप्रीत को कमरे में ले जाकर एमडी का नशा करवाया और उसे पिस्तौल दिखाकर धमकाया और फंदे पर लटकने के लिए मजबूर किया इशप्रीत को फंदे पर लटकाने के लिए मजबूर करने के बाद आरोपी ने उसके पैरों के नीचे से स्टूल हटा दी जिससे इशप्रीत की मौत हो गई।

IMG 20240731 095511 युवती मॉडल की हत्या से पहले नशे का खेल व फांसी पर लटकाया, आरोपी गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240731 095533 युवती मॉडल की हत्या से पहले नशे का खेल व फांसी पर लटकाया, आरोपी गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
युवती व आरोपी।

पुलिस ने बताया कि मुक्ता प्रसाद पुलिस थाने में 26 जुलाई की शाम को बीकाजी सर्कल से आगे कानासर की ओर जाने वाले मार्ग पर केशव कुंज कॉलोनी में कांता खतूरिया कॉलोनी की निवासी जसप्रीत कौर मक्कर का शव फंदे पर लटकता मिला था। पास में चौतीना कुआं निवासी जयराज तंवर नशे की हालत में बेसुध पड़ा था।

वारदात से पहले जयराज ने इशप्रीत के खतुरिया कॉलोनी और पवनपुरी में स्थित मकान अपने नाम करवा लिए थे। बरहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में जयराज को गिरफ्तार कर लिया है उसे कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है। बीकानेर में एमडी नशा अब सहज उपलब्ध है। इसने युवाओं को जकड़ लिया है अपराध बढ़ रहे है। सार्वजनिक स्थलों से लेकर गली मोहल्लों में यह बिक रहा है। व्यापक स्तर पर यह नशा कहाँ से पहुंच रहा है ? यह जांच का विषय है।


Share This News