Thar पोस्ट। राजस्थान में गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में फिर से मौसम पलटेगा। मौसम विभाग ने 1 अगस्त को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू, करौली जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने भारी बारिश , वज्रपात के साथ मेघगर्जन की संभावना जताई है। इसके अलावा झालावाड़ बारां में बारिश व वज्रपात का अलर्ट जारी है।
इसके अलावा 2 अगस्त को भरतपुर धौलपुर में भारी बारिश, वज्रपात के साथ मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है। वही 3 अगस्त को मौसम 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी से बांसवाड़ा, बारां , भीलवाड़ा, बूंदी चित्तौड़गढ़ , डूंगरपुर , झालावाड़ , कोटा , प्रतापगढ़ , राजसमंद , उदयपुर जिलों में भारी बारिश, वज्रपात के साथ मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।