Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में एक  युवती ने फंदे से झूलकर जीवन समाप्त कर लिया। नोखा के वार्ड नंबर 35, शनि मंदिर के पास एक नाबालिग ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार निरमा (16) पुत्री प्रेमसिंह राजपूत ने अपने घर की रसोई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतका के पिता प्रेमसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवायी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच कर रही है।