ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240731 WA0288 स्वास्थ्य विभाग ने काटे चालान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। आखिरी दिन मनाया नो तंबाकू डे, काटे चालान। माह के आखिरी दिन को नो टोबैको डे के रूप में मनाते हुए स्वास्थ्य विभाग की जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम द्वारा जिले में तंबाकू विक्रेताओं को एक दिन तंबाकू बिक्री नहीं करने की समझाइश की गई। तंबाकू बेचने वालों पर कोटपा एक्ट 2003 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई भी की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा स्टेशन रोड तथा आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कई जागरूक पान विक्रेताओं ने अपनी दुकान स्वत: बंद रखी। टीम ने कुल 7 चालान काटे और माह के अंतिम दिन तंबाकू बिक्री बंद रखने की समझाईश की। गठित टीम में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार रविंद्र सिंह शेखावत और कमल कुमार पुरोहित शामिल रहे।


Share This News