ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 114 सड़क हादसे में 2 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिले में सड़क दुर्घटना में 2 जनों की मौत। कैम्पर व कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत। तीन जने घायल हो गए। यह हादसा बीकानेर जिले में नोखा थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पारवा टोल प्लाजा के पास हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक पारवा टोल प्लाजा से दो किलोमीटर पहले कैम्पर व कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में फुलेरा जयपुर निवासी विजय सिंह (38) पुत्र रघुवीर सिंह चारण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक दीपक जाट ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में कैम्पर गाड़ी में सवार भामटसर निवासी सुरेश पुत्र मदनलाल जाट, नवरतन पुत्र अणदाराम जाट व जयपुर निवासी बलवीर सिंह पुत्र समुद्र सिंह चारण गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बलवीर सिंह चारण को बीकानेर रैफर कर दिया। उधर हादसा इतना भीषण था कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए।


Share This News