ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240728 123523 scaled बीकानेर : बीबीसी न्यूज़ पत्रकार सारिका सिंह व अन्य वक्ता 4 को आएंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिंदगी में यदि कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो आपको कोई रोक नहीं सकता। बीकानेर में तीन ऐसे वक्ता आ रहे है जिन्होंने तमाम मुसीबतों को पार कर जीत हासिल की है। बीकानेर में रविवार को हुई पत्रकार वार्ता में दवार आर्किटेक्चर के भवानी शंकर छींपा एवं टीम ख़बर अपडेट के सुमित शर्मा ने बताया कि बीकानेर में राष्ट्रीय स्तर के तीन वक्ता 4 अगस्त को शाम 4.45बजे रविंद्र रंगमंच में अपनी सक्सेस स्टोरी युवाओं से साझा करेंगे। राष्ट्रीय स्तर के ये तीन वक्ता होंगे – पर्यावरणविद और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्याम सुंदर पालीवाल, बीबीसी न्यूज़ सीनियर जर्नलिस्ट सारिका सिंह और युवा मोटिवेशनल स्पीकर रोशन नागर। ये तीनों अपनी संघर्ष भरी कहानी ऑडियंस के साथ साझा करेंगे। 

सक्सेस टॉक्स के संयोजक एवं संस्थापक सुमित शर्मा शर्मा टीम ख़बर अपडेट की ओर से आयाेजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को आयोजन संबंधित जानकारियां दी। इस अवसर सहयोगी कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा, चंद्रकला ब्रोकिंग के निदेशक सुमति सुराणा के साथ सीनियर जर्नलिस्ट हेम शर्मा, आरजे राेहित ने पाेस्टर का लोकार्पण किया।

 बीकानेर में पहली बार हो रहे ऐसे मोटिवेशनल प्रोग्राम को लेकर लेकर युवाओं में ख़ासा उत्साह नज़र आ रहा है। ये कार्यक्रम 2 सेशन में आयोजित किया जाएगा। पहले सेशन में तीनों स्पीकर्स ‘अपनी कहानी, अपनी जुबानी’ सुनाएंगे। दूसरे सेशन में ऑडियंस इन स्पीकर्स से उनके क्षेत्र से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे। 

इस कार्यक्रम में बीकानेर की सभी कॉलेज-स्कूल्स के स्टूडेंट्स शिरकत करेंगे।” छींपा ने बताया कि “हमें’सक्सेस टॉक्स’ कार्यक्रम का कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा लगा। ये कार्यक्रम संघर्षों में तपकर ‘फर्श से अर्श’ की यात्रा करने वाले लोगों को ‘नायक’ बनाकर मंच देता है। इसलिये हम इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं।” 

आयोजन में ऑप्टिका आईवियर, विनोद ग्रो इंडस्ट्रीज, द बिट्स क्लासेज, पं. कृष्णचंद्र मेमोरियल न्यूरोसाइनसेंटर, लुक्स ब्यूटी पार्लर, मि. गोविंद भादू, होटल सागर, शू बैंक, भोज आर्ट्स, परफेक्टइवेंटमैनेजमेंटख़बर21एशियन साउंड और शगुन प्रोडक्शन सहयोगी के तौर पर जुड़े हुए हैं।


Share This News