ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 108 17 मेडिकल कॉलेजों पर लगाएंगे ताले, कॉलेज शिक्षकों का आंदोलन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के मेडिकल कॉलेज के शिक्षक आंदोलनरत है। इसे लेकर जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. तरुण ओझा और सचिव डॉ. अनुराग शर्मा ने RMCTA राजमेस के पदाधिकारियों, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. राजेंद्र यादव, डॉ. महेंद्र वर्मा, सेक्रेटरी डॉ. महेंद्र चौधरी, डॉ. गुरुशरण, JARD के अध्यक्ष डॉ. मनोहर सियोल और सचिव डॉ. रोशन मीना के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें अनेक मांगों को विस्तार से रखा गया। आईएमए और JARD के प्रतिनिधियों ने भी इस मांग के समर्थन में अपनी सहमति जताई और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर राजस्थान के 17 मेडिकल कॉलेज पर ताले लगा दिए जायेंगे और डाक्टर सड़कों पर उतरकर हड़ताल कर अपने विरोध दर्ज करेंगे।

प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि राजमेस चिकित्सक शिक्षकों का प्रकरण RMCTA राजमेस द्वारा आईएमए और JARD के संज्ञान में लाया गया है। बजट घोषणा में राजस्थान सर्विस रूल्स (RSR) को राजमेस द्वारा अपनाए जाने का प्रावधान किया गया था। लेकिन इसकी क्रियान्विति में गलत तरीके से पुराने कर्मचारियों को RSR के नियमों से बाहर रखा गया। यह स्थिति न्याय के प्राकृतिक सिद्धांतों के खिलाफ है। इसके चलते आईएमए राजस्थान ने राजमेस चिकित्सकों की वैधानिक मांग का समर्थन किया है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि राजमेस के पुराने कर्मचारियों को भी RSR नियमों के अंतर्गत लाया जाए और उन्हें लाभान्वित किया जाए।


Share This News