ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220726 123123 20 बीकानेर में युवती का शव मिला, पास में युवक मिला बेहोश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। जबकि वहां युवक बेहोशी की हालत में मिला है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार घटना कानासर रोड़ पर बन रहे भैरव बाबा के मंदिर के पास स्थित एक मकान की है।

इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दीपक शर्मा ने जानकारी दी कि मृतका की पहचान मन मंदिर रोड़, कांता खतूरिया कॉलोनी, जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय इसप्रीत कौर पुत्री गुरदीप सिंह मक्कड़ के रूप में हुई है। बेहोश युवक की पहचान धुड़ी बाई हवेली के पास, चौतिना कुंआ, कोटगेट थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय जय राजतंवर पुत्र सोहन लाल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक इसप्रीत का शव कानासर रोड़ स्थित मकान में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। पास में जयराज भी बेहोश पड़ा मिला। जयराज को पहले ट्रोमा ले जाया गया, बाद में मेडिसिन कैजुअल्टी ले जाया गय।इसप्रीत की हत्या की आशंका जताई जा रही है।  दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे।


Share This News